गुरुवार, 13 जून 2013

तन्हाई

क्या फसल उगाई है

तन्हाई की

क्या भंडार-घर बनाया है
गुलामी की चिकनी टाइलों से

प्रेम की फुहार..?

अजी बाढ़ भी
कुछ नहीं बिगाड़ सकती
तन्हाई के इस
अनमोल खजाने का...!